भागलपुर, मार्च 10 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। मधेपुरा से थाना क्षेत्र के नगर पंचायत इंदिरा ग्राम भोज खाने आए युवक रामू मंडल (20) का अपहरण कर हत्या कर दी गई। रविवार की रात खेरिया गांव के समीप मक्का के खेत से पुलिस ने उसका शव बरामद किया है। युवक की अपहरण के बाद हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आवश्यक कार्रवाई के बाद रात में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया गया। इस मामले में मृतक रामू के साथ इंदिरा ग्राम आए मधेपुरा जिला के चौसा थाना अंतर्गत बुद्धुचक, कटचिरा निवासी धनेश्वर मंडल ने रविवार की रात पुलिस से रामू का अपहरण करने की लिखित शिकायत की गई थी। बहरहाल युवक की हत्या किन कारणों से हुई इसका खुलासा नहीं हो सका था। बताया जा रहा है कि दुर्गा मंदिर के समीप से निकलने के बाद दो युवकों ने उसका बाइक सहित अपहरण कर लिया। रामू का अपहरण करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.