कटिहार, फरवरी 1 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र के समीप बांसबाड़ी में दर्जनों कौवों की संदिग्ध मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है। एक साथ बड़ी संख्या में कौवों के मरने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। स्थानीय लोग इसे बर्ड फ्लू या किसी वायरल बीमारी से जोड़कर देख रहे हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार को ग्रामीणों ने बांसबाड़ी क्षेत्र में कई कौवों को मृत अवस्था में पड़ा देखा। इसके बाद मामले की सूचना संबंधित विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही चलंत पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मृत कौवों की जांच-पड़ताल की। एहतियातन टीम ने जमीन में गड्ढा खोदकर सभी मृत कौवों को सुरक्षित तरीके से डिस्पोज कर दिया। पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि मृत कौवों का प...