भागलपुर, अप्रैल 19 -- कटिहार। एक संवाददाता कदवा पुलिस के लिए चोरी और डकैती मामले ने नाक में दम कर रखा है। अप्रैल माह में नकाबपोश के द्वारा डकैती की घटना को अंजाम देने के बाद चोरों ने बैंककर्मी के बंद घर से लाखों के सामान की चोरी कर ली है। इस दोनों मामले में कदवा पुलिस के हाथ खाली है। थानाध्यक्ष विजय प्रकाश ने कहा कि दोनों ही मामले में पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी तक पहुंचा जाएगा। अप्रैल माह के पहले सप्ताह में ही नकाबपोश चार चोरों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद से कदवा के लोगों में दहशत व्याप्त है। वहीं बैंककर्मी के घर में हुई चोरी की घटना की जांच भी कदवा थाने की पुलिस वैज्ञानिक तरीके से करा रही है ताकि सच्चाई सबों के सामने आ सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.