भागलपुर, दिसम्बर 17 -- कटिहार, एक संवाददाता कटिहार जिले में कार्यरत ग्राम कचहरी सचिव एवं न्याय मित्रों को पिछले नौ माह से मानदेय का भुगतान नहीं किए जाने से नाराजगी बढ़ती जा रही है। कचहरी सचिवों ने जिला प्रशासन से शीघ्र भुगतान की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर मानदेय नहीं मिला तो वे धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। कचहरी सचिवों का कहना है कि उन्हें पहले से ही बहुत कम मानदेय मिलता है, ऊपर से मार्च 2025 से लगातार भुगतान लंबित है। इससे परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। सचिवों ने बताया कि वे पिछले एक महीने से जिला पंचायत कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। सचिवों का आरोप है कि जिला स्तर पर कार्यालयों के बीच फाइलों को फंसा कर रखा गया है, जिसके कारण अनावश्यक रूप से भुगतान रोका जा रहा है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.