भागलपुर, जनवरी 20 -- कटिहार, एक संवाददाता। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण, प्रभावी गश्ती एवं सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सुपर -पेट्रोलिंग अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में सदर-1 एसडीपीओ अभिजीत कुमार सिंह, बारसोई एसडीपीओ अजय कुमार एवं पुलिस निरीक्षक द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में ओडी पदाधिकारी एवं गश्ती वाहनों में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गश्ती व्यवस्था, रात्रि पेट्रोलिंग, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, त्वरित कार्रवाई तथा आम लोगों से शालीन व्यवहार बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार डायल-112 की ईआरवी टीम एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.