भागलपुर, जनवरी 12 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। एनएच-31 पर सरस्वती स्थान चौक के समीप सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार छड़ लदी एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर तेज गति में थी, इसी दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर सड़क पर पलट गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...