भागलपुर, जून 9 -- कटिहार, निज संवाददाता। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा संचालित जून 2025 की सत्रांत परीक्षा 12 जून से प्रारंभ होगी। जिला में डीएस कॉलेज और एमजेएम महिला कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। क्षेत्रीय निदेशक डॉ मिर्जा निहाल बेग का हवाला देते हुए डीएस कॉलेज केंद्र के समन्वयक सह केंद्राधीक्षक डॉ विलास कुमार झा ने बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय सहरसा अंतर्गत आठ जिला में 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 1 लाख 84 हजार 78 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। बताया कि पहली बार हॉल टिकट को समर्थ पोर्टल से जोड़ा गया है। जिसके माध्यम से शिक्षार्थी अपना हॉल टिकट निकाल सकेंगे। डीएस कॉलेज केंद्र पर लगभग 20 हजार और महिला कॉलेज केंद्र पर लगभग 10 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। डॉ राजीव कुमार सिंह को महिला कॉल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.