भागलपुर, सितम्बर 8 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के मजदिया गांव में सोमवार की सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब 30 वर्षीय अभिषेक कुमार, पिता बिनोद जायसवाल का शव आंगन में अमरूद के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने जैसे ही यह नजारा देखा, चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घबराए परिजनों ने तुरंत युवक को फंदे से उतारा और स्थानीय पीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ध्रुव पांडे ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना फैलते ही पीएचसी में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया। ग्रामीणों का कहना था कि पारिवारिक कलह के कारण अभिषेक ने यह कदम उठाया होगा। हालांकि पुलिस मामले की गहन तफ्ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.