भागलपुर, मार्च 9 -- कदवा,एक संवाददाता कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत दिन के लगभग 11:00 बजे सोनैली कटिहार मुख्य पी डब्लू डी पथ पर निझड़ा गांव के समीप सोनेली की ओर से कटिहार की ओर तीव्र गति से जा रही ट्रक ने पीछे से साइकिल चालक को कुचल दिया जिससे साइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना होते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। जब तक ग्रामीण ट्रक के पास पहुंचते तब तक ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया ग्रामीणों ने ट्रक के खलासी को खदेड़ कर पकड़ लिया। ग्रामीणों द्वारा शव की पहचान डंडखोरा थाना क्षेत्र के भमरेली पंचायत के वार्ड संख्या आठ निवासी 40 वर्षीय गणेश शर्मा के रूप में की गई। घटनास्थल पर स्थानीय वार्ड सदस्य सत्यनारायण दास, भमरेली पंचायत के मुखिया विमला देवी समाजसेवी निर्मल विश्वास सहित अन्य ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना मृतक के परिजनों व पुलिस को दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.