भागलपुर, अप्रैल 13 -- फलका।एक संवाददाता पोठिया पुलिस ने सूचना पर थाना क्षेत्र के खोटा मोड़ समीप 9.300 लीटर विदेशी शराब के साथ एक महिला शराब विक्रेता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि एक महिला एनएच-31की ओर से विदेशी शराब लेकर बिक्री हेतु शब्दा गांव जा रही है।सत्यापन हेतु दलबल के साथ खोटा मोड़ समीप पहुंचे तो देखे कि एक महिला हाथ में थैला लिये एनएच-31 की ओर से आ रही थी।जो पुलिस को देख भागने का प्रयास करने लगी।जिसे महिला बल के सहयोग से पकड़ा और पूछताछ किया गया।पकड़ाई महिला ने अपना पता शब्दा बताई तथा तलाशी के क्रम में 9.300 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया।जिसके बाद आरोपी महिला के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.