भागलपुर, सितम्बर 18 -- कटिहार। आगामी 21 सितंबर को समेली प्रखंड में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन की संभावना है। सूत्रों की माने तो 21 सितंबर को आकर समेली प्रखंड में दर्जनों योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगें। इस दौरान कथा शिल्पी अनूप लाल मंडल की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगें। इसको लेकर प्रशासन में भी चहल-पहल बढ़ गयी है। दो दिनों से डीएम-एसपी सहित अन्य अधिकारी कार्यक्रम स्थल, हैलीपैड निर्माण स्थल का जायजा ले रहे है। प्लस टू धर्मपुर गांधी उच्च विद्यालय कृष्ण नगर खेल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। बरारी विधायक विजय सिंह निषाद ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर लोगों में काफी उत्साह है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.