भागलपुर, मार्च 16 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। होली त्योहार के बीच शनिवार और रविवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विवाद के बीच मारपीट में दो दर्जन महिला पुरुष घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए पीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सक ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। जानकारी के मुताबिक खेरिया, मजदिया, इंदिराग्राम, तीनघरिया, कुरसेला बस्ती, बल्थी महेशपुर, कटरिया गांव में आपसी विवाद में मारपीट की घटनाएं घटित हुई। इसमें कटरिया गांव में चाकूबाजी की भी सूचना मिली है। मारपीट की घटनाओं में दो दर्जन लोग घायल हुए हैं। सभी मामलों में पुलिस जांच पड़ताल कर रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.