भागलपुर, दिसम्बर 20 -- कटिहार: हाथी से टकराई राजधानी एक्सप्रेस कटिहार, एक संवाददाता। पुर्वोत्तर सीमांत रेलवे के लुमडिंग मंडल अंतर्गत जामुनामुख-कांपुर सेक्शन में शनिवार तड़के एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (20507 डाउन) हाथियों के झुंड से टकरा गई, जिससे ट्रेन का इंजन और पांच कोच पटरी से उतर गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह करीब 02:17 बजे हुई। हादसे का स्थान गुवाहाटी से लगभग 126 किलोमीटर दूर बताया गया है। लोको पायलट ने ट्रैक पर हाथियों के झुंड को देखकर इमरजेंसी ब्रेक लगाया, लेकिन इसके बावजूद हाथियों की ट्रेन से टक्कर हो गई, जिसस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.