भागलपुर, फरवरी 12 -- कटिहार, निज संवाददाता। बिहार स्टेट ऑटो चालक संघ सीटू ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन बिहार संबंध जिला ऑटो संगठन के आह्वान पर मांगों के समर्थन में ऑटो ई रिक्शा चालकों का परिचालन बन रहा। गौरतलब है कि रिक्शा चालक संघ ने भी केंद्रीय ट्रेड यूनियन की हड़ताल का समर्थन किया था। संगठन के अजीत कुमार राय ने मांगों की चर्चा करते हुए बताया कि रोड टैक्स, फिटनेस टैक्स, प्रदूषण टैक्स, परमिट टैक्स,पेशा कर देने के बाद बिहार के अंदर एक व्यवस्था नगर निगम, नगर परिषद, जिला परिषद के नाम पर प्रतिदिन चालकों से 15 से 20 रुपए तक की वसूली की जा रही है। बिहार के अंदर किसी भी शहर में ऑटो स्टैंड ई रिक्शा के लिए व्यवस्थित स्टैंड नहीं है जिसके कारण गाड़ियां सड़क के किनारे लगाना मजबूरी है और यातायात पुलिस द्वारा नो पार्किंग के नाम पर आर्थिक ...