भागलपुर, जनवरी 29 -- आजमनगर। प्रखंड क्षेत्र के सालमारी पंचायत स्थित बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल कार्यालय के सामने कोशी डेयरी फार्म के द्वारा सुधा पार्लर का स्थाई काउंटर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रॉजेक्ट सात निश्चय योजना के तहत खोला गया है। जिसका उद्घाटन सीओ आजमनगर मो.रिजवान आलम के द्वारा फीता काट कर किया गया।इस दौरान कोशी डेयरी प्रॉजेक्ट के भी कर्मी मुख्य रूप से मौजूद रहे। डेयरी से आये कुमार अमरदीप विपणन पदाधिकारी(केडीपी)पूर्णिया ने मौके पर बताया कि बिहार सरकार सात निश्चय पार्ट 2 योजना के तहत सुधा का यह पार्लर निर्मित हुआ है।इसके निर्माण का मात्र एक उद्देश्य है कि बिहार के हर एक प्रखंड में इस तरह के सुधा पार्लर बने।ताकि कम से कम एक परिवार को भरण पोषण के लिए रोजगार मिल सके।पार्लर के निर्माण की राहें अंचलाधिकारी आजमनगर द्वारा जमीन उपलब्ध...