भागलपुर, मार्च 30 -- समेली, एक संवाददाता कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण भाव को देखते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस सहकारिता विभाग के कार्यालय सचिव रमेश कुमार ने समेली के सलेमपुर निवासी प्रमोद कुमार ठाकुर को बिहार प्रदेश कांग्रेस सहकारिता विभाग का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर समेली प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार सुमन, कुरसेला प्रखंड अध्यक्ष सत्यम प्रसाद,अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष अल्तमश दीवान, श्रीकांत मंडल, अभय कुमार झा, नीरज कुमार मिश्रा, सोनू झा, त्यागी आदि ने बधाई दी है। सबों का कहना है कि इनके मनोनयन पर बिहार में संगठन को मजबूती मिलेगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.