भागलपुर, अक्टूबर 5 -- मनसाही, एक संवाददाता। मनसाही थाना क्षेत्र के भुइयां टोला में रविवार की सुबह 60 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत सर्पदंश से हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि भुइयां टोला निवासी महेंद्र भुइयां (60) सुबह जलावन निकलने गया था जलावन निकलने के क्रम में जहरीले सांप ने उसे काट लिया घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तत्काल उन्हें कटिहार सदर अस्पताल ले गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। परिजनों ने यह भी बताया कि अस्पताल के डॉक्टर अगर उन्हें समय पर इलाज करता तो उनकी जान बन सकती थी। महेंद्र भुइयां मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.