भागलपुर, फरवरी 12 -- समेली, एक संवाददाता। अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन, किसान सभा एवं छात्र-नौजवान संगठनों के बैनर तले आहूत राष्ट्रव्यापी बंद का असर गुरुवार को कटिहार जिला के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित डूमर चौक पर व्यापक रूप से देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर उतरकर जाम लगा दिया। जिससे वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया। लगभग दो घंटे तक एनएच पर यातायात बाधित रहा और गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पोठिया थाना के पुअनि डोली कुमारी, पुअनि दिलीप कुमार सदलबल पुलिस के जवान मौजूद रहे। पुलिस पदाधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांतिपूर्ण तरीके से जाम हटवाया। जिसके बाद यातायात पुनः सामान्य हो सका। बंद के समर्थन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर कामरेड दिनेश प्रसा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.