भागलपुर, जून 22 -- कटिहार, एक संवाददाता जिले में सभी नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने लगी है । बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि कोसी नदी के जलस्तर में 8 सेंटीमीटर, महानंदा नदी के जलस्तर में 4 सेंटीमीटर तथा गंगा नदी के जलस्तर में 3 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है । उन्होंने कहा कि नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अभियंताओं को अलर्ट मोड पर रखा गया है । सभी तटबंध और स्पर सुरक्षित है । अभियंताओं के द्वारा चौकसी बरती जा रही है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.