भागलपुर, अक्टूबर 12 -- मनिहारी। मनिहारी कटिहार फोरलेन सड़क पर रसूलपुर सर्विस रोड के पास ऑटो तथा बाइक के आमन सामने की भिड़ंत में 60 वर्षीय इसराफिल की मौत हो गयी। साथ ही चार अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। घटना रविवार दोपहर बाद की है। मृतक कुमारीपुर पंचायत के रसुलपुर गांव का रहने वाला है। ऑटो मनिहारी की ओर से आ रही थी तथा बाइक सवार कटिहार की ओर से मनिहारी जा रहे थे। इसी बीच ऑटो ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक सवार को सामने ठोकर मार दिया। जिसमें ऑटो सड़क पर पलट गई। ऑटो में सवार रसुलपुर निवासी शेख इसराफिल,मियापुर निवासी हरेराम मुर्मू,पागलबाड़ी के ब्रजेश सिंह सहित आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। ग्रामीणों के सहयोग से कुछ घायलों को अनुमंडल अस्पताल लाया गया। वहीं गंभीर रूप से इसराफिल तथा ब्रजेश को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां इल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.