भागलपुर, जुलाई 13 -- कटिहार निज संवाददाता। जय माता दी महिला मंडल द्वारा दौलतराम चौक स्थित महिला सत्संग आश्रम में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। श्री रामचरितमानस सामूहिक मास परायण अनुष्ठान का आयोजन एक माह तक होगा। व्यास पीठ से पंडित गोविंद शर्मा ने बताया कि हमारे देश की संस्कृति एवं धर्म के सामने सारा विश्व नतमस्तक है। यहां धार्मिक अनुष्ठान हमेशा आयोजित होते रहते हैं। संगीतमय वाणी के साथ उन्होंने रामचरितमानस के संबंध में बताया। कहा कि गोस्वामी तुलसीदास ने इस ग्रंथ की रचना हिंदी में रचकर लोक कल्याण का कार्य किया है। इसके पढ़ने और सुनने से मानव पापों से मुक्त हो जाता है। रामचरितमानस राम के गुणों का भंडार है। भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के प्रसंग के साथ चौथा विश्राम हुआ। माता सीता का वेष धारण करने के कारण सती को शंकर जी ने अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.