भागलपुर, मई 25 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र। नगर पंचायत के वार्ड संख्या 3 में वेदानंद के घर से काली मंदिर तक मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत निर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन रविवार को विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद काली मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता निरंजन यादव ने की, जबकि मंच संचालन पूर्व मुखिया मुनेंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर विधायक ने बताया कि यह सड़क 13 लाख 12 हजार 900 रुपये की लागत से बनाई गई है। स्थानीय लोगों की लंबे समय से इस निर्माण कार्य की मांग थी। बाढ़ एवं बरसात के समय लोगों को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।लेकिन अब इस सड़क के निर्माण से उन्हें बड़ी राहत मिल रही है। मौके पर अब्दुल मन्नान, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.