भागलपुर, फरवरी 14 -- बारसोई। बारसोई स्थित अवर निबंधन कार्यालय बारसोई में शनिवार को तकनीकी समस्या के कारण पूरे दिन कार्य प्रभावित रहा। लिंक फेल होने की वजह से कुल 119 रजिस्ट्री रद्द करनी पड़ी, जिससे जमीन रजिस्ट्री कराने आए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही कार्यालय परिसर में रजिस्ट्री कराने वालों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। कई लोग दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से किराया खर्च कर पहुंचे थे, लेकिन सर्वर कनेक्टिविटी ठप रहने के कारण एक भी रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। कार्यालय से घोषणा मिलने के उपरान्त लोग मायूस होकर घर लौटने को मजबूर हो गए। लोगों का कहना था कि पहले से तय तिथि पर रजिस्ट्री नहीं होने से आर्थिक और समय की क्षति उठानी पड़ी। कुछ लोगों ने बताया कि गवाहों की व्यवस्था भी करनी पड़ती है, ऐसे में रजिस्ट्री रद्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.