भागलपुर, अक्टूबर 30 -- कटिहार, एक संवाददाता। नगर थाना पुलिस ने गोविंद नगर क्षेत्र में हुई लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए चार चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से सोने-चांदी के आभूषण और नगद रकम बरामद की है। यह कार्रवाई नगर थाना अध्यक्ष की देखरेख में की गई। मामला नगर थाना क्षेत्र के वॉर्ड संख्या 23 गोविंद नगर का है। स्थानीय निवासी शुभम जायसवाल, पति नीरज कुमार ने थाना में आवेदन देकर बताया कि दिनांक 20 अक्टूबर को वह अपने पति के इलाज हेतु सिलिगुड़ी गई थीं। तीन दिन बाद जब वह 23 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे घर लौटीं, तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और अंदर रखे अलमारी व बक्से खुले पड़े हैं। जांच करने पर पाया गया कि घर से सोने-चांदी के सभी जेवर और एक लाख रुपये नकद चोरी हो चुके हैं। आवेदन के आधार पर नगर थाना में मामला दर्ज कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.