भागलपुर, फरवरी 22 -- मधेपुरा। मॉडल अस्पताल में एक महिला डॉक्टर द्वारा मरीज के साथ गाली-गलौज और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार नगर परिषद क्षेत्र के महर्षि मेही नगर, वार्ड संख्या 5 निवासी मनीष कुमार की पत्नी प्रियंका प्रिया ने मामले को लेकर जिलाधिकारी और स्वास्थ्य मंत्री को आवेदन भेजकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वह दो माह की गर्भवती हैं। पेट दर्द और सांस लेने में दिक्कत होने पर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल पहुंची थीं। उनका कहना है कि इलाज के दौरान हालत में सुधार नहीं हुआ। जब परिजनों ने इसकी जानकारी वहां मौजूद महिला डॉक्टर शिखा कुमारी जो कि अपने चैंबर में सोई हुई थी, को दी तो आर...