भागलपुर, अगस्त 10 -- कटिहार निज संवाददाता। ऋषि भवन में मारवाड़ी ब्राह्मण मंडल ट्रस्ट द्वारा बनवासी कल्याण छात्रावास दिग्घी कटिहार की बच्चियों के साथ 10 अगस्त को रक्षाबंधन मनाया गया। अध्यक्षता नरोत्तम जोशी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की तस्वीर पर पुष्पांजलि के साथ हुई। भारत माता की जय का उद्घोष किया गया। छात्रावास की बच्चियों ने राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया। छात्रावास की अध्यक्ष छाया तिवारी ने रक्षा सूत्र के महत्व पर प्रकाश डाला। गुंजन तिवारी ने यशोमति मैया से बोले नंदलाला भजन सुना कर उपस्थितजनों का मन मोहा। बहनों ने उपस्थित सभी भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और भाइयों ने उपहार देकर बच्चियों की हौसला आफजाई की। विभा मिश्रा अधिवक्ता, नीलू साहा, सुगंधा देवी ,चांदनी देवी, मिट्ठू पासवान,इशिका, कविता शर्मा, ज्योति साह, गुलाब जैन, री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.