भागलपुर, अप्रैल 10 -- बारसोई। बारसोई में जैन धर्म के श्रद्धालुओं ने गुरुवार को महावीर जयंती के दिन सबसे पहले सुबह सवेरे शोभायात्रा निकालकर पर्व मनाने की शुरुआत की। श्रद्धालुओं में अष्टधातु के बने भगवान महावीर की बड़ी सी सुंदर प्रतिमा को सिंहासन पर बैठकर मुख्य बाजार भ्रमण कराया। वहीं अवसर पर यात्रा कर रहे लोगों ने मानवता का संदेश लोगों को दिया एवं जियो और जीने दो के नारे लगाए। सभी एक साथ केसरिया रंग के वस्त्र पहने शोभा यात्रा में सम्मिलित हुए जिससे बहुत ही मनोरम दृश्य उत्पन्न हुआ। बता दें की नगर भ्रमण के बाद सारा दिन दिगंबर जैन मंदिर में पूजा पाठ से संबंधित कार्यक्रम चलता रहा। इस दिन जैन समुदाय में उत्सव का माहौल देखा गया। सभी लोग मंदिर में आकर अपने-अपने हिस्से के कार्य को अंजाम देते हैं और खुशी-खुशी भगवान की पूजा अर्चना करते हैं। वहीं इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.