भागलपुर, फरवरी 20 -- कटिहार। मनिहारी थाना क्षेत्र के धुरियाही पंचायत के वनगट्टा धार के समीप मकई खेत मे एक 65 वर्षीय व्यकी का शव मिलने से पूरे क्षेत्र सनसनी फैल गया है। शव की पहचान रौतारा थाना क्षेत्र के घोरघट निवासी बद्री महलदार के रूप मे किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ विनोद कुमार ,थानाध्यक्ष पंकज आनंद दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर शव को कब्जे मे लेकर आगे की कारवाई में जुट गए हैं। घटना स्थल पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...