भागलपुर, मई 22 -- कुरसेला निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पुरानी एफसीआई गोदाम (अब निजी) परिसर में गुरुवार की दोपहर मक्का लोड ओवरलोड ट्रैक्टर से कुचलकर एक वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका बेचनी देवी (75) पति स्व० चमरू मंडल नगर पंचायत वार्ड 7 कुरसेला बस्ती सरस्वती स्थान के समीप की रहने वाली थी। जानकारी के मुताबिक वृद्ध महिला पुरानी एफसीआई गोदाम परिसर में मक्का चुनने गई थी। इसी क्रम में ओवरलोड मक्का लदे ट्रैक्टर के चालक ने ट्रैक्टर को पीछे करने के दौरान वृद्धा को कुचल दिया।जिसमें ट्रैक्टर के टायर के नीचे आकर वृद्ध महिला बुरी तरह कुचलकर घायल हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए पीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सक स्नेहा लूसी ने जांच के बाद वृद्ध महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर पीएच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.