अररिया, मार्च 18 -- समेली । पोठिया थाना क्षेत्र के डुमर चौक पर देर रात दो बजे के करीब फर्नीचर की दुकान में आग लग गयी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस हादसे में अंदर सोए एक कर्मी की दम घुटने से मौत हो गयी। वहीं दुकान में रखा एक करोड़ के करीब का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम जांच में जुटी हुई है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि दुकान में रात दो बजे के करीब आग की लपट उठी। अंदर सोए कुछ लोग आनन फानन में बाहर निकलकर शोरुम मालिक को फोन किया। इसके बाद कुरसेला से फायरब्रिगेड की टीम पहुंचकर आग बुझाने में जुट गयी। मगर देखते-देखते आग की लपट इतनी अधिक थी कि कटिहार से भी फायरब्रिगेड को बुलाना पड़ा। छह गाड़ी मिलकर चार घंटे में आग पर काबू पायी। इस दौरान अंदर रखा सारा सामान जल गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.