भागलपुर, फरवरी 14 -- आजमनगर। आजमनगर शीतलमणि मार्ग पर महेशपुर के निकट कोडोबारी जाने के कर्म में एक बाइक सवार दो व्यक्ति ट्रक के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। ग्रामीणों द्वारा आनन फानन में बाइक सवार दोनों व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर के डॉक्टरों ने सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया। इनमें से एक व्यक्ति का हेड इंजरी हुआ है। जिसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार व्यक्ति मोहम्मद इरशाद आलम उम्र 24 वर्ष मोहम्मद मसलेक उम्र 22 वर्ष दोनों व्यक्ति महेशपुर गांव से अपने घर कोरोबारी जा रहा था। इस दौरान मारा डांगी गांव के निकट ट्रक के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया...