भागलपुर, फरवरी 11 -- कदवा,एक संवाददाता कदवा प्रखंड में सर्वजन दवा सेवन, यानी एमडीए अभियान का शुभारंभ किया गया है। फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 10 फरवरी 2026 को कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कदवा में सर्वजन दवा सेवन अभियान का औपचारिक उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी कदवा प्रेम कुमार ने की। इस अवसर पर प्रखंड स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। इनमें बीएचएम कदवा रवि रश्मि, बीसीएम सुनील कुमार, बीवीडीएस इम्तियाज अहमद आदि भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और अभियान को सफल बनाने हेतु समन्वय प्रदान किया। बीडीओ प्रेम कुमार ने स्वयं दवा सेवन कर समुदाय को प्रेरित किया और कहा कि फाइलेरिया उन्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.