भागलपुर, जुलाई 3 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक फरार वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मनोज कुमार मंडल के रूप में हुई है, जो कुरसेला बस्ती का निवासी है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर धर्म प्रकाश ने बताया कि मनोज कुमार मंडल कोढ़ा थाना कांड के एक मामले में वांछित था। पुलिस ने विशेष सूचना पर उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...