भागलपुर, फरवरी 20 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। इस्लाम के पाक महीने रमजान के पहले जुमे पर शुक्रवार को पूरा शहर इबादत के रंग में रंगा नजर आया। मंगल बाजार स्थित बड़ी जामा मस्जिद और छोटी जामा मस्जिद में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। अकीदतमंदों ने सज्दों में झुककर मुल्क की तरक्की, अमन-चैन और आपसी भाईचारे के लिए दुआ मांगी। मस्जिदों के बाहर तक नमाजियों की कतारें दिखाई दीं, जहां अनुशासन और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। सुबह से ही रोजेदारों का रहा उत्साह सुबह से ही रोजेदारों में खास उत्साह था। कई लोग तय समय से पहले ही मस्जिद पहुंच गए थे। वुजूखानों में रौनक रही और नमाज के बाद एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद देने का सिलसिला चलता रहा। बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक, हर चेहरे पर इबादत की तसल्ली झलक रही थी। केवल शहर ही नहीं, बल्कि प्रखंडों की मस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.