अररिया, नवम्बर 18 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि नशा मुक्त भारत अभियान के 5 वीं वर्षगांठ पर समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया l इस अवसर पर अपर समाहर्ता विनोद कुमार, सामाजिक सुरक्षा कोषांग की सहायक निदेशक सहित विभागीय अधिकारी व कर्मी मौजूद थे l इस कार्यक्रम में गुरुनानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर से भी ऑन लाइन माध्यम से विशेषज्ञ जुड़े l कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने नशा मुक्त समाज निर्माण का संकल्प लिया l अपर समाहर्ता ने कहा कि नशा का प्रचलन देश और समाज के समक्ष चुनौती है l हम सभी को मिलकर इस चुनौती का सामना करना है l युवा वर्ग तेजी से नशे की चपेट में आ रहे हैं l इससे शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव के साथ सामाजिक कुरीति भी बढ़ती है l मौजूद अधिकारियों व कर्मियों ने नशा मुक्त समाज और देश बनाने की शपथ ली l...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.