भागलपुर, फरवरी 13 -- कटिहार, एक संवाददाता । जिले में अवैध पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बलिया बेलौन और सालमारी थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो ट्रकों से कुल 43 मवेशी बरामद किए हैं। दोनों मामलों में आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मीनापुर चेक पर घेराबंदी, 18 मवेशी मुक्तपुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि बलिया बेलौन थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक में पशुओं को क्रूरतापूर्वक लादकर मीनापुर चेक की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस ने मीनापुर चेक के पास वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान संदिग्ध ट्रक पुलिस को देखते ही भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में ट्रक से 18 मवेशी बरामद किए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.