भागलपुर, फरवरी 5 -- कटिहार। जिले में मौसम का मिजाज इन दिनों लगातार करवट बदल रहा है। गुरुवार को दिनभर तीखी धूप खिली रही जिससे दोपहर में गर्मी का एहसास हुआ। लेकिन शाम ढलते ही ठंडी हवा चलने से लोगों को फिर ठिठुरन महसूस होने लगी। मौसम के इस दोहरे स्वरूप ने आमजन जीवन के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि अगले 24 घंटे में रात के तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। जबकि दिन के तापमान में मामूली कमी आएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...