भागलपुर, मई 4 -- समेली एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में बीती रात्रि आई तेज हवा के झोंकों और वर्षा के कारण लगभग दस घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से प्रखंड वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि मेंटेनेंस कार्य और नवगछिया से सही ढंग से विद्युत की सप्लाई नहीं होने के कारण बिजली नहीं रहता है। बिजली की आंख मिचौली से विद्युत उपभोक्ता परेशान है। इससे सबसे ज्यादा प्रभावित पढ़ने वाले बच्चे एवं प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले युवक एवं युवतियां हो रहे हैं। बीमार एवं वृद्ध जनों को बहुत परेशानी है । विद्युत कनीय अभियंता अवकाश कौशल ने बताया कि नवगछिया और रंगरा के बीच 33 केवी में फाल्ट आ जाने के कारण आंधी के बाद तकरीबन 5 घंटा बाधित रहा। दिन में तकरीबन 1:00 बजे से फाल्ट आ जाने के कारण 5:00 बजे शाम तक बाधित है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.