भागलपुर, फरवरी 5 -- कटिहार निज संवाददाता। पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार डीएस कॉलेज में स्नातक तृतीय सेमेस्टर सत्र 2024 -28 की आंतरिक परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में प्रारंभ हो गई। यह जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ प्रशांत कुमार और परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर नारायण झा ने बताया कि इस परीक्षा में शामिल और उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षा प्रपत्र भरने दिया जाएगा। इसी से इस परीक्षा का महत्व समझा जा सकता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने पाल्यों को निर्धारित समय पर परीक्षा में शामिल होने के लिए भेजें ताकि अनावश्यक परेशानी से बच सकें। परीक्षा का संचालन 9 फरवरी तक होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.