भागलपुर, फरवरी 15 -- कटिहार निज संवाददाता। गामी टोला स्थित स्वर्गीय कवि जोगेश्वर जख्मी के निवास पर जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन की अनौपचारिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में स्वर्गीय जख्मी की स्मृति में 1 मार्च को काव्य गोष्ठी और साहित्यिक व्यक्तियों को सम्मानित करने का प्रस्ताव लिया गया। जख्मी जी की याद को अक्षुण्ण बनाए रखने को लेकर पानी टंकी चौक से गामी टोला होते हुए दुर्गा स्थान चौक तक के मार्ग का नामकरण उनके नाम पर करने की मांग से संबंधित प्रस्ताव पारित किया गया। इस कार्य को अमली जामा पहनाने के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, मेयर उषा देवी अग्रवाल से संपर्क करने का भी निर्णय किया गया। बैठक में अवध बिहारी आचार्य, डॉ जवाहर देव, विनोद कुमार नैतिक, दिवाकर पांडे, विनोद कुमार मिश्रा, कुमार प्रकाश तिवारी, बादल कुमार,डोली देवी, राखी द...