भागलपुर, मई 15 -- कटिहार। किसान कांग्रेस कार्यालय मरंगी में एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रभानु गुप्ता ने जमशेद आलम को मनसाही प्रखंड किसान कांग्रेस का प्रखंड अध्यक्ष पद का मनोनयन पत्र दिया। इसके मनोनयन पत्र पर कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी श्वेता ने जमशेद आलम को बधाई दी एवं विश्वास व्यक्त की जमशेदजी के नेतृत्व में किसान कांग्रेस का संगठन मजबूत होगा। बधाई देने वाला में आजाद यादव, खुर्शीद आलम, सुनील यादव, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व मुखिया सरफुउराव, जिला परिषद प्रतिनिधि खुर्शीद आजाद, सुमित यादव एवं गणमान्य कांग्रेसी नेता ने बधाई दिया और हर्ष व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.