भागलपुर, जनवरी 29 -- कुरसेला। कुरसेला प्रखंड में ग्राम कचहरी सचिव द्वारा वंशावली बनाने के नाम पर कथित रूप से पैसे उगाही करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ग्राम कचहरी सचिव को एक महिला से वंशावली बनाने के एवज में पैसे लेते हुए देखा जा रहा है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। सूत्रों के अनुसार, वायरल वीडियो मनरेगा कार्यालय परिसर का बताया जा रहा है। इस मामले में संबंधित महिला द्वारा अब तक किसी भी प्रकार की लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। मामले को लेकर प्रभारी बीडीओ सह डीपीआरओ शांतनु कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच समिति का गठन कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने ...