भागलपुर, अक्टूबर 5 -- सेमापुर। बरारी प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत के सरदार नगर लक्ष्मीपुर गांव के सरदार प्रदीप सिंह के आवास पर हर घर गुरु तेग बहादुर साहिब जी हिन्द की चादर-गुरु तेग बहादुर साहिब जी एवं भाई मती दास जी भाई सती दास जी भाई दयाला जी के 350 साला शहीदी शताब्दी को समर्पित गुरुबाणी सिमरन एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में संगत ने भाग लेकर गुरुबाणी के सच्चे स्वरूप को आत्मसात किया और गुरु साहिब के शहादत के संदेश को आत्मा से अनुभव किया। कार्यक्रम की शुरुआत जपुजी साहिब, गुरु तेग बहादुर साहिब जी गुरुबाणी- सलोक महल्ला 9, चौपई साहिब और आनंद साहिब से हुआ। इस दौरान सरदार परविन्दर जीत सिहं सम्मी और काका मलकीत सिंह ने गुरु तेग बहादुर जी की बाणी को सुरों में पिरोकर संगत को भावविभोर कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.