भागलपुर, जनवरी 30 -- बलरामपुर, एक संवाददाता। बलरामपुर प्रखंड सहित आसपास के क्षेत्र में किसानों ने गर्मा धान की रोपनी के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। धान की रोपनी के लिए किसानों का बिचड़ा भी लगभग तैयार हो चुका है। किसान थोड़ा ठंड कम होने का इंतजार में था। तीन चार दिनों से मौसम में गर्मी आता देखकर किसान खेतों की जोताई से लेकर सिंचाई तक का कार्य शुरू कर दिया है।मगर पिछले दो तीन दिनों से घने कोहरे की वजह से सुबह के समय थोड़ा ठंडा बढ़ जाने से किसानों को थोड़ी परेशानी जरूर हो रही है। उम्मीद है कि सप्ताह दिनों में बड़े पैमाने पर रोपनी का कार्य शुरू हो जाएगा। किसानों ने बताया कि इस क्षेत्र में मक्का की फसल के बाद अधिक मुनाफा देने वाली फसल गर्मा धान मानी जाती है। किसान भी वर्षों से गरमा धान की खेती कर अच्छा मुनाफा कमाते आ रहे हैं। गरमा धान की पैदावार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.