भागलपुर, अप्रैल 17 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के राजेंद्र पार्क डुमरिया पूरब टोला में ससुराल आए युवक की बुधवार शाम मौत मामले में पिता ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें युवक के सास ससुर और पत्नी को नामजद आरोपी बनाया गया है। मृतक के पिता बभनचक्का, भवानीपुर जिला पूर्णियां निवासी निरंजन दास ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि पिछले 28 फरवरी को उनके पुत्र विकास दास उर्फ विक्की की शादी डुमरिया निवासी मिथलेश सिंह के प्रथम पुत्री कल्याणी कुमारी के साथ राजी खुशी और आपसी सहमति से संपन्न हुआ था। शादी के बाद सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था। 14 अप्रैल को ससुराल वालों ने उसे बिदागरी ले जाने के लिए बुलाया था। लेकिन 16 अप्रैल की शाम समधी मिथलेश के द्वारा फोन कर पुत्र के मौत की जानकारी दी गई। इसके बाद उनके द्वारा 112 डायल कर पुलिस को सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.