लखीसराय, जून 19 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। कुख्यात अपराधी अवधेश मंडल को एसटीएफ पूर्णिया और कुरसेला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी गोबराही दियारा, खेरिया घाट क्षेत्र से की गई। जहां पुलिस ने उसके पास से एक लोडेड देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। अपर थानाध्यक्ष प्रहलाद कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार अवधेश मंडल थाना क्षेत्र के मलिनियां गांव का रहने वाला है। वह पूर्व में कुरसेला के व्यवसायी उत्तम जायसवाल की हत्या मामले में सजा काट चुका है। वर्तमान में वह दियारा क्षेत्र में किसानों से रंगदारी और आपराधिक मामलों में वांछित था। गुप्त सूचना पर एसटीएफ पूर्णिया के सहयोग से चलाए गए इस विशेष अभियान में आरोपी को दबोच लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अवधेश के खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.