कटिहार, फरवरी 7 -- आजमनगर। एक संवाददाता आजमनगर थाना क्षेत्र के अमर सिंह पुर पंचायत अंतर्गत कमालपुर गांव में रात्रि करीब 7:30 बजे बाइक सवार दो अपराधियों ने नोमान आलम (20) को गोली मारकर फरार हो गया। गोली नोमान आलम के जांघ में लगी। स्थानीय लोगों ने आनन फानन में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां घायल का इलाज चल रहा है। आजमनगर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस सीमावर्ती इलाकों को सील करके छापेमारी कर रही है। जल्द ही गोली चलाने वालों को पकड़ लिया जाएगा। घटना को लेकर बताया गया कि नोमान आलम अपने आठ वर्षीय भतीजे को लेकर घर से कुछ दूरी पर फास्ट फूड खिलाने के लिए गया था। जहां पर घात लगाएं हुए बाइक सवार अपराधियों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.