भागलपुर, दिसम्बर 14 -- कटिहार। जिले में दिसंबर की ठंड अब लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ने लगी है। बीते कुछ दिनों से लगातार गिरते तापमान और ठंडी हवाओं ने आमजन जीवन को प्रभावित कर दिया है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह और देर रात ठंड का असर सबसे अधिक देखा जा रहा है। वही सुबह के समय घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...