भागलपुर, फरवरी 7 -- कटिहार, एक संवाददाता। सहायक थाना क्षेत्र के शरीफगंज स्थित हवाई अड्डा इलाके में शुक्रवार की देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब काजल कुमारी नामक महिला की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा इलाका दहल उठा। मौके पर ही महिला की मौत हो गई, जबकि हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। इस हत्याकांड ने न सिर्फ स्थानीय लोगों को झकझोर दिया है, बल्कि इसके पीछे छिपी कहानी ने पुलिस को भी चौंका दिया है।इस कत्ल की जड़ें आज की नहीं, बल्कि करीब पांच साल पुराने एक और हत्याकांड से जुड़ी बताई जा रही हैं। ग्रामीण सीताराम यादव के अनुसार, मृतका काजल कुमारी के पति सुरेश यादव की भी पांच साल पहले उसके ससुराल में ही हत्या कर दी गई थी। पहले पति की हत्या और अब पत्नी का कत्ल इस दोहरे हत्याकांड ने कई सवाल खड़े कर दिए है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.