हरदोई, फरवरी 6 -- अतरौली। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम कटियार में शुक्रवार दोपहर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई सण्डीला एसडीएम के नेतृत्व में राजस्व टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की। लखनऊ-हरदोई सीमा पर कटियार गांव में लगभग एक हजार एकड़ भूमि पर केंद्र सरकार की 49 प्रतिशत और राज्य सरकार की 51 प्रतिशत भागीदारी से करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल एवं परिधान पार्क का निर्माण प्रस्तावित है। यह परियोजना पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर 99 वर्ष की लीज पर विकसित की जा रही है। प्रशासनिक कार्रवाई की जद में आए दो मकानों में एक कटियार निवासी प्रधान पति प्रमोद का था। उनका कहना है कि मकान करीब 30 वर्ष पुराना है और उसी में उनका परिवार रह रहा था। वहीं दूसरे पी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.